वायरल वीडियो: शख्स की अजीबोगरीब हरकत, पत्नी के फोटो पर थूका और गंगा में बहा दी!

वायरल वीडियो: शख्स की अजीबोगरीब हरकत, पत्नी के फोटो पर थूका और गंगा में बहा दी!

ब्यूरो

Posted no : 09/05/2026

हरिद्वार।
हरिद्वार में एक शख्स की अजीबोगरीब हरकत का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में व्यक्ति एक माला चढ़ी फोटो पर थूक कर उसे गंगा में बहाता हुआ दिख रहा है। दावा किया जा रहा है कि ये फोटो उसकी पत्नी का है और वो अपनी पत्नी की रील बनाने की आदत से नाराज था। इसलिए उसने हरिद्वार जाकर अपनी पत्नी का पिंडदान कर डाला। साथ ही इस पूरी घटना की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी। हालांकि वीडियो कब की है और ये शख्स कौन है इसकी अभी जानकारी नहीं मिल पाई है। वीडियो सामने आने के बाद तीर्थ पुरोहित और धर्म प्रेमी ऐसे लोगों पर कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं।

ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *