हरिद्वार जीएसटी के ऑफिस में विजिलेंस की रेड, रिश्वत लेते बाबू को पकड़ा, विभाग में हड़कंप
ब्यूरो
Posted no : 24/02/2026
हरिद्वार।
हरिद्वार के राज्य कर विभाग यानी जीएसटी ऑफिस में विजिलेंस ने छापेमारी कर रिश्वतखोर सरकारी बाबू को गिरफ्तार किया है। विजिलेंस की टीम ने आरोपी प्रमोद सेमवाल को 20 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ दबोच लिया है।
हरिद्वार के एक कारोबारी की शिकायत पर ये कार्रवाई की गई है। साल 2021 में बंद हो चुकी हिमांशी पैकेजिंग इंडस्ट्री के मालिक से पुराने VAT जो कि विभाग द्वारा 1,76,000 रुपए का बताया गया था। को खत्म करने की एवज में 1,20,000 रुपए की डील तय हुई थी। ये रकम किश्तों में दी जानी थी।
विजिलेंस के सूत्रों ने बताया कि मंगलवार को रोशनाबाद स्थित जीएसटी ऑफिस से आरोपी को 20 हजार की रकम लेते हुए विजिलेंस की टीम ने पकड़ लिया। आरोपी डाटा एंट्री ऑपरेटर पिछले करीब 18 सालों से उपनल के माध्यम से विभाग में तैनात है और वर्तमान में सहायक आयुक्त राज्य कर खंड 3 के ऑफिस में कार्यरत है। विजिलेंस की कार्रवाई से राज्य कर विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।
