विक्षिप्त महिला से बर्बरता करने वाले 5 दबोचे, वीडियो हुआ था वायरल

विक्षिप्त महिला से बर्बरता करने वाले 5 दबोचे, वीडियो हुआ था वायरल

ब्यूरो

Posted no : 22/12/2025

हरिद्वार।
हरिद्वार में एक महिला को खंभे से बांधकर पीटने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने महिला की बर्बरता से पिटाई करने वाले 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में एक महिला भी शामिल है। रानीपुर कोतवाली इलाके की लेबर कॉलोनी की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। जिसमें कुछ लोग एक महिला को खंभे से बांधकर पीटते हुए नजर आ रहे थे। बताया गया कि पीड़ित महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। कॉलोनी के लोगों ने चोरी की नीयत से घर में घुसने का आरोप लगाते हुए महिला की पिटाई की थी।

ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *