वीडियो: टायर पंचर की दुकान में लगी भीषण आग, धमाकों के साथ उठी लपटें
ब्यूरो
Posted no : 29/01/2026
हरिद्वार।
ज्वालापुर में बुधवार रात एक टायर की दुकान में आग लग गई। दुकान में भारी मात्रा में रबड़ होने के चलते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी दुकान धू धू कर जलने लगी। इस दौरान आग की लपटों के साथ कई धमाके भी हुए। दुकान पर आग लगने की ये घटना सराय अंडरपास के नजदीक की है।
मौके पर मौजूद लोगों ने दुकान में आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग को काबू किया। साथ ही वक्त रहते आग को आसपास की दुकानों में फैलने से रोका गया। आग लगने के कारण दुकान में रखा समान जल कर खाक हो गया। आग को काबू करने में फायर ब्रिगेड की टीम को एक घंटे का समय लग गया। इस दौरान लोगों ने आग लगने की घटना को अपने मोबाइल के कैमरे में कैद कर लिया।
