चोरी की 10 बाईकों के साथ वाहन चोर पकड़े, नेपाल तक जुड़े थे तार
ब्यूरो
Posted no : 24/11/2025
हरिद्वार।
हरिद्वार में पुलिस ने बड़े वाहन चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। ये दोनों अपने गिरोह के साथ मिलकर हरिद्वार के कई इलाकों से मोटरसाइकिले चोरी कर यूपी के रास्ते नेपाल में बेचते थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से 10 मोटरसाइकिलें भी बरामद की है। दोनों आरोपी यूपी के रामपुर और गाजियाबाद जिले के रहने वाले हैं। लंबे समय से हरिद्वार के कई इलाकों में वाहन चोरी की घटनाएं सामने आने पर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि रानीपुर कोतवाली और सीआईयू ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि गिरोह में शामिल अन्य लोगों की तलाश जारी है।
