हरिद्वार।
मंगलौर विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। कांग्रेस के काजी निजामुद्दीन ने भाजपा के प्रत्याशी करतार सिंह भड़ाना को 422 वोटो से हराया है। जबकि 2022 का चुनाव जीतने वाली बसपा तीसरे नंबर पर रही है। 2022 के चुनाव में मामूली अंतर से हारने वाले काजी निजामुद्दीन भले ही मामूली वोटो के अंतर से चुनाव जीते हैं लेकिन कांग्रेस के लिए जीत के काफी मायने हैं।

हरिद्वार जिला कलेक्ट्रेट में हुई मतगणना के बाद जीत का सर्टिफिकेट लेकर रवाना हुए काजी निजामुद्दीन से मिलने के लिए विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ो लोगों का हुजूम उमड़ा। कांग्रेस की जीत से नेताओं कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। काजी निजामुद्दीन ने अपनी जीत को लठतंत्र पर लोकतंत्र की जीत बताया। उन्होंने कहा कि वोटिंग के दिन अगर हिंसक हिंसाएं ना होती तो उनकी जीत का अंतर काफी बड़ा होता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *