हरिद्वार पहुंचेंगे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, इस कार्यक्रम में हो सकते हैं शामिल

हरिद्वार पहुंचेंगे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, इस कार्यक्रम में हो सकते हैं शामिल

ब्यूरो

Posted no : 17/02/2026

हरिद्वार।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जल्द हरिद्वार दौरे पर आने वाले हैं। अमित शाह के दौरे को लेकर शासन से लेकर जिला प्रशासन के अधिकारी तैयारी में जुट गए हैं। बताया जा रहा है कि मार्च के पहले सप्ताह में अमित शाह हरिद्वार के बैरागी मैदान में आयोजित सहकारिता मेले में प्रतिभाग करेंगे। मंगलवार को मुख्य सचिव आनंद वर्धन, डीजीपी दीपम सेठ समेत शासन और जिला प्रशासन के तमाम अधिकारियों ने बैरागी मैदान का स्थलीय निरीक्षण किया।

गृहमंत्री के दौरे को लेकर अधिकारी पूरी तरह से गोपनीयता बरत रहे हैं और इससे जुड़ी जानकारी साझा करने से बच रहे हैं। मुख्य सचिव आनंद वर्धन ने जानकारी दी की मार्च के पहले सप्ताह में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह हरिद्वार में पहुंचेंगे। कार्यक्रम की तैयारी बैरागी मैदान में की जा रही है। हालांकि अमित शाह किस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए हरिद्वार पहुंच रहे हैं इसको लेकर अधिकारियों ने अभी कुछ स्पष्ट नहीं किया है।

ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *