केंद्रीय बजट से होगा सर्वांगीण विकास, विकसित भारत संकल्प को भी मिलेगा बल – टीएसआर

केंद्रीय बजट से होगा सर्वांगीण विकास, विकसित भारत संकल्प को भी मिलेगा बल – टीएसआर

ब्यूरो

Posted no : 07/02/2026

हरिद्वार।
संसद में केंद्रीय बजट पेश किए जाने के बाद भाजपा सांसद अपने-अपने क्षेत्रों में बजट की खूबियां गिना रहे हैं। हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रेस क्लब पहुंचकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की और बजट के प्रावधानों को पत्रकारों के सामने रखा। स्थानीय भाजपा नेताओं के साथ प्रेस कांफ्रेंस करने पहुंचे सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि ये बजट देश का बजट है और विकसित भारत संकल्प 2047 को मद्देनजर रखते हुए तैयार किया गया है।

ये बजट देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करेगा और विरासत को लेकर आगे बढ़ेगा और भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा आगे कदम बढ़ाएगा। हरिद्वार सांसद ने बजट को सर्वांगीण विकास करने वाला बताया। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान हरिद्वार के विधायक मदन कौशिक, रानीपुर विधायक आदेश चौहान, मेयर किरण जैसल समेत भाजपा के तमाम नेता मौजूद रहे।

ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *