राजाजी टाइगर रिजर्व में लापरवाही पर गिरी गाज दो फॉरेस्ट गार्ड सस्पेंड, रेंजर को भी हटाया
ब्यूरो
Posted no : 01/05/2026
हरिद्वार।
राजाजी टाइगर रिजर्व में स्थित सुरेश्वरी मंदिर में वीआईपी शादी प्रकरण में कार्रवाई हुई है। यहां नियमों में लापरवाही बरतने पर सुरेश्वरी मंदिर गेट पर तैनात दो फॉरेस्ट गार्ड सस्पेंड कर दिए गए हैं। साथ ही एक वन दरोगा का और रेंजर को भी हटाया गया है। फिलहाल ये कार्रवाई निचले स्तर के कर्मचारियों पर हुई है और जांच की आंच बड़े अधिकारियों तक नहीं पहुंची है। इस कार्रवाई से पार्क प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है।
गौरतलब है कि बीते रविवार को कैबिनेट मंत्री खजानदास के बेटे की शादी सुरेश्वरी देवी मंदिर में हुई थी। जिसके लिए रिजर्व फॉरेस्ट के नियमों को ताक पर रखकर यहां टेंट और बड़े तामझाम लगाए गए थे। मामला खबरों में आने के बाद हुई वार्डन अजय लिंगवाल द्वारा हुई जांच के बाद ये कार्रवाई की गई है।
