ई-रिक्शाओं की बाढ़ कंट्रोल करने के लिए हरिद्वार में रूट निर्धारित, क्यूआर कोड भी लगेंगे
ब्यूरो
Posted no : 03/02/2026
हरिद्वार।
हरिद्वार में ई-रिक्शाओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रिक्शाओं के लिए रूट डिसाइड किए गए हैं। साथ ही रिक्शा और रिक्शा चालकों का वेरिफिकेशन कर एक क्यूआर कोड भी दिया जा रहा है। सोमवार को हरिद्वार के रोशनाबाद स्थित एआरटीओ ऑफिस में डीएम ने ई-रिक्शाओं पर क्यूआर कोड लगाने के अभियान की शुरुआत की। इस क्यूआर कोड के जरिए रिक्शा और ड्राइवर की पूरी इनफार्मेशन मिल सकेगी। जिससे उसके निर्धारित रूट का पता चलेगा और नियमों के उल्लंघन को भी रोका जा सकेगा। एआरटीओ निखिल शर्मा के मुताबिक हरिद्वार शहरी क्षेत्र में 12 हज़ार से ज्यादा ई रिक्शा दौड़ रही हैं। उन्हें नियंत्रित करने और जाम की समस्या को खत्म करने के लिए रूट निर्धारित किए गए हैं। हर ई रिक्शा निर्धारित रूट पर ही चल चलेगी।
