जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाया
ब्यूरो
Posted no : 18/02/2026
हरिद्वार।
हरिद्वार जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी से हड़कंप मचा हुआ है। मंगलवार को कोर्ट के प्रशासनिक कार्यालय के ईमेल और फैक्स पर धमकी भरा संदेश मिला था। जिसमें कोर्ट को आरडीएक्स से उड़ाने की बात कही गई थी। धमकी को गंभीरता से लेते हुए बुधवार की सुबह पुलिस ने बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड के साथ पहुंचकर कोर्ट परिसर का चप्पा-चप्पा छाना। विस्फोटक सामग्री की पहचान करने वाले उपकरणों से पुलिसकर्मियों ने सघन जांच की। एसएसपी नवनीत सिंह ने जानकारी दी की कोर्ट परिसर की सुरक्षा बढ़ाई गई है। साथ ही साइबर टीम द्वारा ई मेल भेजने वालों की जांच भी की जा रही है।
