चारधाम यात्रियों के लिए इस बार हरिद्वार रोडवेज ने चलाई 950 बसें, निगम की हुई अच्छी कमाई

चारधाम यात्रियों के लिए इस बार हरिद्वार रोडवेज ने चलाई 950 बसें, निगम की हुई अच्छी कमाई

ब्यूरो

Posted no : 26/07/2026

हरिद्वार।
इस बार चार धाम यात्रा में परिवहन निगम के द्वारा हरिद्वार बस अड्डे से चार धाम यात्रियों के लिए विशेष बसें चलाई गई, जिससे ना सिर्फ हजारों श्रद्धालुओं को सस्ता परिवहन उपलब्ध हुआ, बल्कि परिवहन निगम की करीब 2 करोड़ रुपए की अतिरिक्त आय भी हुई। परिवहन विभाग के द्वारा अभी तक ऋषिकेश से ही सरकारी बसें चार धाम यात्रियों के लिए चलाई जाती थी। लेकिन इस बार ढाई महीने की अवधि में हरिद्वार बस अड्डे से गंगोत्री, बद्रीनाथ और केदारनाथ के सोनप्रयाग तक 950 बसें चलाई गईं।

जिसमें करीब 39 हज़ार यात्रियों ने सफर किया। इससे यात्रियों को निजी वाहनों की तुलना में सस्ती परिवहन की सुविधा उपलब्ध हुई। हरिद्वार रोडवेज के सहायक महाप्रबंधक विशाल चंद्रा का कहना है कि परिवहन मुख्यालय की अनुमति से आगामी यात्राओं में भी हरिद्वार से बस सेवाएं जारी रखी जाएंगी।

ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *