दुकान में जहरीला सांप देख मची अफरा-तफरी, रेस्क्यू किया गया
ब्यूरो
Posted no : 30/03/2026
हरिद्वार।
हरिद्वार में एक मेडिकल स्टोर में अचानक जहरीला सांप निकल आने से अफरा तफरी मच गई। यहां शिवालिक नगर स्थित एक मेडिकल स्टोर में जैसे ही दुकानदार और ग्राहकों ने रसल वाइपर प्रजाति के सांप को देखा तो उनके होश उड़ गए। और अपनी जान बचाने के लिए बाहर की ओर दौड़ पड़े। दुकान में सांप आने की सूचना वन विभाग को दी गई जिसके बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने सांप का सुरक्षित रेस्क्यू किया और अपने साथ लेकर गई। रसल वाइपर बेहद जहरीला सांप होता है। जिसके काटने से ज्यादातर मामलों में मौत हो जाती है।
