फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर डालना पड़ा भारी, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पकड़ लिया
ब्यूरो
Posted no : 16/02/2026
हरिद्वार।
हरिद्वार में एक युवक को बंदूक से फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करना भारी पड़ गया। युवक की वीडियो शेयर होने के बाद पुलिस ने आरोपी को चिन्हित कर अरेस्ट कर लिया और उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। मामला सिडकुल थाना क्षेत्र का है जहां टीरा टोंगिया गांव के रहने वाले मनजीत सिंह नाम के युवक को फायरिंग का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने का फितूर चढ़ा था। पुलिस ने आरोपी के पास से बंदूक और तीन कारतूस बरामद किए हैं। सिडकुल थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करो उसे अरेस्ट कर लिया है।
