किसानों के बीच मुख्यमंत्री का खास अंदाज, खुद ट्रैक्टर चलाकर पहुंचे जनसभा में


ब्यूरो
Posted no : 08/06/2025
हरिद्वार।
रविवार को हरिद्वार दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलौर विधानसभा के लिब्बरहेडी क्षेत्र में रोड शो किया और विशाल धन्यवाद रैली को संबोधित भी किया। किसानों के क्षेत्र में हुए रोड शो में मुख्यमंत्री खुद ट्रैक्टर चलाकर जनसभा स्थल तक पहुंचे। इस दौरान भारी संख्या में स्थानीय लोगों भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। धन्यवाद रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलौर विधानसभा में 2027 के लिए चुनावी हलचल तेज कर दी।
मुख्यमंत्री ने मंगलौर विधानसभा के मौजूदा और पूर्व विधायकों पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश के अन्य हिस्सों में विकास की गंगा बह रही है लेकिन यह क्षेत्र विकास से अछूता है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि मंगलौर विधानसभा उपचुनाव में को कसर रह गई थी वह आने वाले 2027 के विधानसभा चुनावों में जनता पूरी करेगी उन्हें उम्मीद है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में भाजपा नेता और उपचुनाव के प्रत्याशी रहे करतार सिंह भड़ाना का भी नाम लिया।