राम भक्ति में लीन नजर आए मुख्यमंत्री, प्रदेश वासियों को दी शुभकामनाएं, देखिए वीडियो


ब्यूरो
Posted no : 22/01/2024
देहरादून।
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी राम भक्ति में लीन नजर आए। मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट् पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें मुख्यमंत्री धोती कुर्ता और राम नाम का पटका पहने नंगे पांव मंदिर में प्रवेश कर रहे हैं और मंदिर में शीश झुकाकर मुख्यमंत्री रामचरितमानस का पाठ करते हुए भी नजर आ रहे हैं।
प्रदेशवासियों को दी भव्य महोत्सव की शुभकामनाएं
वीडियो शेयर करते हुए मुख्यमंत्री ने लिखा कि आज शासकीय आवास स्थित देवालय मंदिर में पूजा अर्चना कर रामचरितमानस का पाठ किया और गौ सेवा की। प्रदेशवासियों को शुभकामना देते हुए मुख्यमंत्री ने आगे लिखा कि ‘500 वर्ष के संघर्ष के बाद इस भव्य महोत्सव का साक्षी बनकर अत्यंत प्रफुल्लित और हर्षित हूं’