खेतों में भट्ठियां बनाकर चल रहा था कच्ची शराब का कारोबार, पुलिस ने छापा मारा
ब्यूरो
Posted no : 09/11/2025
हरिद्वार।
हरिद्वार के बहादराबाद क्षेत्र में पुलिस ने कच्ची शराब के अवैध कारोबार का भंडाफोड़ किया है। यहां अहमदपुर ग्रंट गांव के खेतों में कच्ची शराब की भट्ठियां चलाई जाने की सूचना पुलिस को मिली थी। जिसके बाद मौके पर छापामारी करने पहुंची पुलिस ने कई ड्रमों में भरकर रखे गए करीब 5 हज़ार लीटर लहन को नष्ट कर दिया और कच्ची शराब बनाए जाने के लिए इस्तेमाल की जा रही अन्य सामग्री को भी जप्त कर लिया। हालांकि पुलिस की छापेमारी से पहले कच्ची शराब की भट्ठियां चला रहे लोग भाग निकले। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
