प्रेमिका से मिलने आए युवक से दबंगों ने की बर्बरता, खंबे से बांधकर पीटा
ब्यूरो
Posted no : 24/06/2025
हरिद्वार।
लक्सर क्षेत्र में एक युवक की बेरहमी से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि भिक्कमपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के रंजीतपुर रायघटी गांव में एक युवक किसी लड़की से मिलने के लिए पहुंचा था। इस बीच गांव के कुछ दबंगों ने उसे पकड़ लिया और खंभे से बांधकर उसकी लाठी डंडों से पिटाई कर डाली।
वीडियो में कुछ युवक पीड़ित को डंडों से पीट रहे हैं और वह दर्द से चीख रहा है। दबंगों की पिटाई से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल युवक मुजफ्फरनगर जिले का रहने वाला है। पीड़ित युवक के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने गुड्डू और कुलदीप नाम के दो लोगों के खिलाफ नामजद और पांच अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
