राष्ट्रीय खेल दिवस पर प्रतिभावान खिलाड़ी सम्मानित

राष्ट्रीय खेल दिवस पर प्रतिभावान खिलाड़ी सम्मानित

ब्यूरो

Posted no : 29/08/2025

हरिद्वार।
राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन के द्वारा शिवडेल पब्लिक स्कूल में उत्कृष्ट खिलाड़ी प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें हरिद्वार से प्रदेश स्तरीय और राष्ट्रीय स्तरीय खेलों में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

इस दौरान पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिवडेल पब्लिक स्कूल के संस्थापक स्वामी शरद पुरी ने कहा कि हर साल ये तारीख भारत में सिर्फ एक दिन नहीं, बल्कि खेलों के प्रति जुनून की नई शुरुआत होती है। जीत और जोश की एक नई प्रेरणा और मेजर ध्यानचंद जैसे महान खिलाड़ी को याद करने का ये एक ऐतिहासिक मौका होता है। 29 अगस्त यानी आज का दिन राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में हर साल मनाया जाता है।

जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष ललित नैयर ने कहा कि भारत की खेल संस्कृति में अगर किसी खिलाड़ी ने अपनी प्रतिभा और अनुशासन से देश को वैश्विक पहचान दिलाई है, तो वह नाम है मेजर ध्यानचंद. 29 अगस्त 1905 को जन्मे ध्यानचंद केवल एक खिलाड़ी नहीं बल्कि भारत के हॉकी इतिहास के स्वर्णिम युग के निर्माता थे। मैदान पर उनकी पकड़ और गेंद पर उनका नियंत्रण इतना जादुई था कि उन्हें पूरी दुनिया में ‘हॉकी का जादूगर’ कहा जाने लगा. उनकी जयंती को आज पूरा देश ‘राष्ट्रीय खेल दिवस’ के रूप में मनाता है। कार्यक्रम में जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष विकास तिवारी, सचिव संजय चौहान समेत प्रधानाचार्य अरविंद कुमार बंसल, विनीत मिश्रा, विपिन मलिक, मनोरम शर्मा, नरेश कुमारी, शुभम चौधरी, अंजली सिंह, प्रियंका चौधरी, आरती खुराना, अनुराधा शर्मा, आदि मौजूद रहे।

जिन राष्ट्रीय खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया उनमें सक्षम शर्मा, वेदांत तिवारी, कार्तिक सैनी, जाह्नवी सिंह आर्यन मलिक मैडी निरंजन मिश्र, आरव आदि शामिल रहे।

ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *