समृद्ध और विकसित भारत के लिए सभी देशवासी हो एकजुट – स्वामी रामदेव
ब्यूरो
Posted no : 26/01/2026
हरिद्वार।
77 वा गणतंत्र दिवस देश भर में धूमधाम से मनाया गया। हरिद्वार में योग गुरु स्वामी रामदेव ने भी पतंजलि योगपीठ में झंडा फहराकर देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। स्वामी रामदेव ने देश को समृद्ध और विकसित बनाने के लिए सभी देशवासियों से एकजुट होकर परिश्रम करने का आह्वान किया। मीडिया से बात करते हुए स्वामी रामदेव ने कहा कि डॉलर और यूरो की बादशाहत खत्म करने के लिए 140 करोड़ देशवासियों को स्वदेशी का रास्ता चुनना चाहिए। अगर देशवासी एकजुट होंगे तो वो दिन दूर नहीं जब एक 1 रुपया 100 डॉलर के बराबर होगा।
