स्वामी चेतन जी महाराज पंचतत्व में हुए विलीन, देश विदेश से आए भक्तों ने दी श्रद्धांजलि


ब्यूरो
Posted no : 03/03/2025
हरिद्वार।
देश विदेश में सनातन धर्म की अलख जगाने वाले संत संघ सच्चा आश्रम के अध्यक्ष स्वामी चेतन जी महाराज आज पंचतत्व में विलीन हो गए। उनका अंतिम अग्नि संस्कार उनके शिष्य स्वामी देव ब्रह्मचारी द्वारा किया गया। कल से स्वामी जी के शिष्यों का देश विदेश से स्वामी जी के अंतिम दर्शन के लिए आने का तांता लगा रहा। जिसमें विशेष रूप से उपस्थित हाई कोर्ट के जस्टिस वी के सिंह, बद्रीनाथ से स्वामी हरि, हरिद्वार से स्वामी अजय, बिहार से स्वामी दयानंद, ब्राज़ील से आये स्वामी प्रेम, जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह, नांगल पंजाब से स्वामी बसंत, चित्रकूट से ललित ब्रह्मचारी, रिटायर्ड कमिश्नर स्वामी शैलेश, राम कथा वाचक आचार्य शान्तनु, शैलेश ब्रह्मचारी और हज़ारो की संख्या में भक्त शामिल हुए। मृतक संत के शरीर को मुखाग्नि स्वामी देव ब्रह्मचारी ने दी।