हरिद्वार।
मुख्य विकास अधिकारी डॉ.ललित नारायण मिश्र ने मंगलवार को सुल्तानपुर पहुंचकर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र और राजकीय प्राथमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण किया।

मुख्य विकास अधिकारी द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के निरीक्षण के दौरान शौचालय की सफाई सही से ना होने और शौचालय गन्दा होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए शौचालय की सफाई व्यवस्था सही करने के निर्देश दिये। उन्होंने निरीक्षण के दौरान स्टॉक रजिस्टर ना दिखा पाने पर भी सख्त नाराजगी जाहिर करते हुए स्टॉक रजिस्टर शीघ्रता से उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। उन्होंने चिकित्सालय में पर्याप्त मात्रा में एन्टीवेनम वैक्सीन रखने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दिये।

निरीक्षण के दौरान चिकित्सालय में मौजूद बीमार व्यक्तियों एवं उनके तीमारदारों द्वारा डॉक्टर्स की कार्यशैली की प्रशंसा करने तथा दवाओं का रख-रखाव सही पाये जाने पर मुख्य विकास अधिकारी ने सन्तोष व्यक्त किया। उन्होंने एएनएम सेन्टर के निरीक्षण के दौरान एएनएम को सभी प्रकार का डाटा अद्यतन रखने के निर्देश एएनएम को दिये।

उन्होंने राजकीय प्राथमिक विद्यालय के निरीक्षण के दौरान छात्रों की उपस्थिति कम पाये जाने पर चिन्ता व्यक्त करते हुए छात्रों की उपस्थित बढ़ाने के लिए अभिभावकों के साथ बैठक करने के निर्देश शिक्षा विभाग के अधिकारियों को दिये। उन्होंने मिड-डे मिल योजना के अन्तर्गत भोजन चार्ट के अनुसार ही प्रतिदिन बच्चों को गुणवत्तायुक्त भोजन देने के निर्देश शिक्षा विभाग के अधिकारियों को दिये। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिये कि भोजन हेतु निर्धारित चार्ट के अनुसार ही विद्यार्थियों को भोजन उपलब्ध कराया जाये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *