पिता धर्मेंद्र की अस्थियां विसर्जित करने हरिद्वार पहुंचे सनी और बॉबी, गंगा में विसर्जित कर की मोक्ष की कामना

पिता धर्मेंद्र की अस्थियां विसर्जित करने हरिद्वार पहुंचे सनी और बॉबी, गंगा में विसर्जित कर की मोक्ष की कामना

ब्यूरो

Posted no : 03/12/2025

हरिद्वार।
दिवंगत फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र की अस्थियां हरिद्वार में गंगा में विसर्जित की गई। परिवार के साथ हरिद्वार पहुंचे धर्मेंद्र के बेटे सनी देओल और बॉबी देओल ने बुधवार को विधि विधान के साथ अस्थियां विसर्जित की। अस्थि विसर्जन का पूरा कार्यक्रम गोपनीय ढंग से किया गया और मीडिया के साथ कोई भी जानकारी साझा नहीं की गई।

तीर्थ पुरोहित राहुल श्रोत्रिय ने जानकारी दी कि हरिद्वार के श्रवण नाथ नगर में स्थित निजी होटल के घाट पर बुधवार सुबह विधि विधान से गंगा स्नान और पूजा की गई। उसके बाद धर्मेंद्र के पोते करण देओल ने हरकी पैड़ी पर जाकर दादा की अस्थियां विसर्जित की। अस्थि विसर्जन का कार्यक्रम संपन्न करने के बाद पूरा परिवार एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गया। आपको बता दें कि अभिनेता धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में 24 नवंबर को मुंबई में निधन हो गया था।।

ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *