हरिद्वार।
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत खरीफ 2026-27 में धान की उत्पादकता का आंकलन करने के लिए हरिद्वार जनपद में क्रॉप कटिंग प्रयोगों का निरीक्षण किया जा रहा है। इस कड़ी में बुधवार को मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र ने तहसील हरिद्वार के ग्राम कुतुबपुर में धान की क्रॉप कटिंग प्रयोग का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने किसान रमेश सिंह सैनी के खेत संख्या 55/2 में स्वयं धान की कटाई भी की।

खेत में रैंडम पद्धति से निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार क्रॉप कटिंग प्रयोग संपन्न कराया गया। प्रयोग के दौरान कुल 12.700 किलोग्राम धान की उपज प्राप्त हुई। इस प्रक्रिया के माध्यम से फसल की वास्तविक उत्पादकता का आकलन किया जाता है, जिससे उपज के सटीक आंकड़े जुटाने में मदद मिलती है।

क्रॉप कटिंग प्रयोग प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इनके जरिए फसलों की वास्तविक पैदावार के आंकड़े संकलित किए जाते हैं, जो फसल बीमा से संबंधित आकलन में उपयोगी होते हैं। जनपद में न्याय पंचायतवार चयनित गांवों में नामित निरीक्षण अधिकारियों द्वारा इन प्रयोगों की निगरानी की जा रही है।

निरीक्षण के दौरान अपर सांख्यिकी अधिकारी उत्तम सिंह, मीना नेगी, राजस्व निरीक्षक अजय कपिल, राजस्व उप निरीक्षक मोनू, ग्राम प्रधान सहित संबंधित अधिकारी और अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *