सचिव शहरी विकास ने हरिद्वार पहुंचकर किया कुंभ के निर्माण कार्यों का निरीक्षण

सचिव शहरी विकास ने हरिद्वार पहुंचकर किया कुंभ के निर्माण कार्यों का निरीक्षण

ब्यूरो

Posted no : 13/02/2026

हरिद्वार।
कुंभ मेला 2027 के निर्माण कार्यों को समय से पूरा करने के लिए अधिकारी कसरत में जुटे हुए हैं। सचिव शहरी विकास नितेश कुमार झा ने हरिद्वार पहुंचकर कुंभ मेला क्षेत्र में तमाम निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने हर की पैड़ी के पास बनाए जाने वाले अस्थाई पुल, मेला नियंत्रण भवन के इंटीग्रेटेड कमांड कंट्रोल सेंटर समेत तमाम जगहों पर कुंभ के लिए किए जा रहे कामों की प्रगति का जायजा लिया। साथ ही डाम कोठी में अधिकारियों के साथ मीटिंग कर जरूरी दिशा निर्देश दिए। सचिव शहरी विकास ने कहा कि निर्धारित समय सीमा के अंदर सभी कामों को पूरा कर लिया जाएगा।

ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *