हरिद्वार।
सरकार में दायित्वों का बंटवारा होने पर राज्य मंत्री बनने वाले नेताओं का उनके समर्थक स्वागत कर रहे हैं। हरिद्वार के भाजपा नेता ओमप्रकाश जमदग्नि का भी भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने डाम कोठी में जोरदार स्वागत किया। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक भी मौजूद रहे।
भाजपा नेता ओम प्रकाश जमदग्नि को उत्तराखण्ड पारिस्थितिकीय पर्यटन सलाहकार परिषद का उपाध्यक्ष बनाया गया है। ओमप्रकाश जमदग्नि पूर्व सांसद रमेश पोख्याल निशंक बेहद करीबी हैं। नई जिम्मेदारी मिलने पर उन्होंने संगठन और सरकार का आभार जताया।
