हरिद्वार।
रविवार को हरिद्वार पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अखिल भारतीय संस्कृत गोष्ठी में शिरकत की। संस्कृत को बढ़ावा देने वाली संस्था संस्कृत भारती की ओर से हरिपुर कला के श्री व्यास आश्रम में दो दिवसीय गोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में देशभर से संस्कृत के कई विद्वान पहुंचकर संवाद कर रहे हैं। मुख्यमंत्री उसका सिंह धामी ने कहा कि संस्कृत उत्तराखंड की द्वितीय राजकीय भाषा है। संस्कृत को बढ़ावा देने के लिए सरकार लगातार प्रयास रत है। कई विधाई कार्य भी संस्कृत भाषा में करने पर जोर दिया जा रहा है, ताकि संस्कृत जन जन तक पहुंचे और सिर्फ पूजा पाठ की भाषा बनकर ना रह जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *