जूना अखाड़ा में साधु संतों ने खेली गोबर से होली
ब्यूरो
Posted no : 27/02/2026
हरिद्वार।
रंगों की एकादशी से होली पर्व की शुरुआत हो गई है। हरिद्वार के जूना अखाड़े में साधु संतों ने अनोखी गोबर की होली खेली। यहां अखाड़ा परिसर में बने माया देवी मंदिर पर इकट्ठा हुए तमाम साधु संतों ने एक दूसरे को खूब गोबर लगाया और धार्मिक भजनों पर झूमे। गोबर की होली खेले जाने के दौरान जूना अखाड़ा में माहौल उत्साहपूर्ण हो गया। दरअसल नागा साधुओं में गोबर और पंचगव्य से होली खेलने की प्राचीन परंपरा रही है। हिंदू धर्म में गोबर को शुद्ध माना गया है। ये भी कहा जाता है कि गोबर को शरीर पर लगाने से त्वचा संबंधी रोग भी दूर होते हैं। इसलिए लंबे समय से साधु संत गोबर से होली खेलने आ रहे हैं
