हरिद्वार।
हरिद्वार के प्रेमनगर आश्रम में सहकार भारती संगठन के दो दिवसीय अधिवेशन की शुरुआत हो गई है। उत्तराखंड के सहकारिता मंत्री धन सिंह रावत ने दीप प्रज्वलित कर अधिवेशन उद्घाटन किया। मंत्री धन सिंह रावत ने विभिन्न स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाई गई स्टॉल्स की जानकारी भी ली। उन्होंने कहा कि सहकार भारती संगठन के अथक प्रयासों से ही सहकारिता के क्षेत्र में परिवर्तन हुए हैं। मोदी सरकार ने सहकारिता के लिए मॉडल बायलॉज बनाया है। उन्होंने दावा किया वैसे तो उत्तराखंड सरकार भी सहकारिता के लिए बेहतर काम कर रही है लेकिन अब बहुत जल्द ही मोदी सरकार की तर्ज पर उत्तराखंड में भी मॉडल बायलॉज बनाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *