हरिद्वार।
हरिद्वार के सराय गांव में जंगली हाथी आ जाने से अफरा तफरी मच गई। देर शाम गांव में जंगल से निकलकर एक हाथी आबादी क्षेत्र में पहुंच गया। हाथी को सड़क पर आता देख वहां मौजूद लोगों में अफरा तफरी मच गई। हालांकि कुछ हुड़दंगी लोग हाथी के पीछे भागते हुए भी नजर आए। वन विभाग को सूचना मिलने पर पहुंची विभाग की टीम ने हाथी को जंगल की ओर खदेड़ा। वहीं हाथी के पीछे भागने वाले हुड़दंगियों की पहचान कर कार्रवाई करने की बात भी वन विभाग के अधिकारी कह रहे हैं।
