उत्तराखंड पुलिस कांस्टेबल के इतने पदों पर निकली भर्ती, जानिए कब होगी लिखित परीक्षा


ब्यूरो
Posted no : 01/11/2024
देहरादून।
पुलिस में भर्ती होने का सपना देख रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। उत्तराखंड पुलिस में 2,000 कांस्टेबलों की भर्ती निकाली गई है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग यानी uksssc की ओर से कांस्टेबल की 2 हज़ार पदों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। भर्तियों में प्रतिभाग करने के लिए पात्र युवा 8 नवंबर से 29 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
भर्ती की लिखित परीक्षा की संभावित तारीख 25 जून 2025 है। पदों की बात करें तो 1600 पदों पर जनपदीय पुलिस कांस्टेबल के पदों पर भर्ती निकाली गई है, वहीं 400 पीएससी/ आरआईबी के पदों पर भी भर्ती की जाएगी। खास बात ये है की भर्ती केवल पुरुष अभ्यर्थियों के लिए निकाली गई है। पात्रता और नियम-शर्तों की जानकारी आयोग की ऑफिशल वेबसाइट से ली जा सकती है।