हरिद्वार।
फेरूपुर में रविदास जयंती की शोभायात्रा के दौरान बड़ा बवाल होने से बच गया। यहां डीजे निकालने को लेकर हुए विवाद को शांत करने के लिए पुलिस को लाठियां फटकारनी पड़ी। बुधवार को रविदास जयंती के मौके पर पथरी थाना क्षेत्र फेरूपुर में शोभायात्रा निकाली जा रही थी। इस दौरान एक नीम के पेड़ की वजह से बड़ा डीजे नहीं निकाला जा सका, तो शोभायात्रा में शामिल लोगों ने पेड़ की एक टहनी काट दी।

जिसका दूसरे पक्ष में विरोध किया। इस दौरान मौके पर मौजूद पुलिस शोभायात्रा निकाल रहे लोगों को समझा रही थी तभी किसी ने पुलिस की ओर पत्थर फेंक दिए। इसके बाद पुलिस ने लाठियां फटकार कर उपद्रवियों को वहां से दौड़ाया और भीड़ को तीतर बितर कर दिया। पुलिस के एक्शन से बड़ा बवाल टल गया है। पथरी थाना इंचार्ज रविंद्र कुमार का कहना है कि मौके पर फिलहाल शांति है। डीजे को सीज कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *