बाल संरक्षण गृह की 15 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म, दो महिला कर्मचारियों के खिलाफ केस दर्ज

बाल संरक्षण गृह की 15 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म, दो महिला कर्मचारियों के खिलाफ केस दर्ज

ब्यूरो

Posted no : 16/12/2023

 

हल्द्वानी।
उत्तराखंड के नैनीताल जिले के हल्द्वानी से राजकीय महिला संरक्षण गृह की 15 साल की एक नाबालिक लड़की के साथ रेप का मामला सामने आया है। जिसमें संरक्षण गृह की ही दो महिला कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोप है कि दोनों महिलाएं पीड़ित लड़की को संरक्षण गृह से बाहर एक मकान पर ले जाती थीं जहां उसके साथ जबरन रेप होता था। इतना ही नहीं बाहर मुंह बंद रखने को लेकर पीड़िता के साथ मारपीट भी की जाती थी। बीते दिनों एक सीनियर न्यायिक अधिकारी बाल संरक्षण गृह में निरीक्षण के लिए पहुंची थी। निरीक्षण में उनका ध्यान पीड़ित लड़की की तरफ गया तो उन्होंने लड़की से पूछताछ की जिसके बाद डरी सहमी पीड़िता ने सारी सच्चाई बता दी। जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद बाल कल्याण समिति के सदस्य रविंद्र रौतेला ने शुक्रवार रात हल्द्वानी कोतवाली में बाल संरक्षण गृह की महिला कर्मचारी दीपा और गंगा के खिलाफ दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया है।

लड़की को किसके सामने करते थे पेश

पीड़िता के आरोपी के मुताबिक उसे कई बार बाल संरक्षण गृह से बाहर ले जाया गया जहां हर बार उसके साथ दुष्कर्म होता था। ऐसे में बड़ा सवाल खड़ा हो रहा है कि आखिर वह कौन रसूखदार था जिसके लिए बाल संरक्षण गृह की नाबालिक लड़की को ले जाया जाता था। क्या किसी बड़ी पहुंच वाले शख्स के सामने लड़की को पेश किया जा रहा था या महिला कर्मचारी पैसों के लालच में आकर घिनौना काम कर रही थी।

सरकार ने भी लिया मामले का संज्ञान

नाबालिक किशोरी से रेप का सनसनीखेज मामला सामने आने के बाद सरकार भी हरकत में आ गई है। प्रदेश की महिला बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने मामले का संज्ञान लेते हुए दोनों महिला कर्मचारियों को बाल संरक्षण गृह से हटा दिया है। इसके साथ ही मामले की जांच के लिए दो सदस्यीय समिति भी बना दी है। मंत्री रेखा आर्या का कहना है कि जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *