हरिद्वार।
रक्षाबंधन पर्व मनाने के लिए हरिद्वार बस स्टैंड पर दिनभर सवारियों की भीड़ उमड़ी रही। त्योहार से एक दिन पहले लोग अपने-अपने घरों और रिश्तेदारियों में जाने के लिए बसों में सवार हुए। हरिद्वार रोडवेज से सौ से ज्यादा बसों का संचालन होता है। हालांकि रक्षाबंधन के लिए रोडवेज प्रबंधन की ओर से कुछ रूटों पर अतिरिक्त फेरे लगाने की व्यवस्था की गई है। रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए बसों की यात्रा सरकार की ओर से फ्री की गई है। जिसके चलते महिलाएं भी बढ़-चढ़कर बसों में यात्रा कर राखी बांधने के लिए जा रही हैं। आपको बता दें कि हरिद्वार के इंडस्ट्रियल एरिया में बड़ी संख्या में दूसरे जिलों और राज्यों के लोग काम करते हैं। जो त्योहारों के दिनों में अपने घरों को वापस लौटते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *