हरिद्वार।
सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने राहुल गांधी के विदेश दौरे के दौरान दिए बयान को देश वासियों का अपमान बताया है। हरिद्वार पहुंचकर मंगलवार को एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हुए त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि राहुल गांधी के नाना भी जम्मू कश्मीर के मसले को यूएनओ के हवाले किया और आज राहुल गांधी भी ये ही कर रहे हैं। राहुल गांधी भी विदेश में जाकर देश के मामलों को उठाकर देशवासियों का अपमान कर रहे हैं। आपको बता दें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने विदेश दौरे के दौरान आरक्षण के मुद्दे को लेकर बयान दिया है जिसके बाद सियासी घमासान मचा हुआ है।
