हरिद्वार।
हरिद्वार पुलिस ने आज सैकड़ो लोगों के खोए हुए और चोरी हुए मोबाइल फोन ढूंढ कर उन्हें वापस लौटाए। एसएसपी ऑफिस में दूर-दूर से पहुंचे अपने मोबाइल फोन वापस पाने वाले लोग भी बेहद खुश नजर आए। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने लोगों के खोए हुए और चोरी हुए कुल 415 मोबाइल फोन उनके मालिकों को सुपुर्द किए। बरामद किए गए मोबाइल फोन की कीमत करीब 76 लाख रुपए है। एसएसपी ने कहा कि हरिद्वार पुलिस की ऑपरेशन मिसिंग मोबाइल टीम मोबाइल फोनों को लगातार खोजने का काम करती है और उन्हें रिकवर कर उनके मालिकों तक पहुंचाया जाता है। पिछले 1 साल में 1600 से अधिक मोबाइल फोन रिकवर कर लोगों को सौंपे पर जा चुके हैं। वही अपना खोया हुआ मोबाइल फोन वापस पाकर लोग भी बेहद खुश नजर आए।
