पतंजलि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति ने की शिरकत, छात्रों को दिया ये संदेश
ब्यूरो
Posted no : 02/11/2025
हरिद्वार।
हरिद्वार दौरे पर पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पतंजलि विश्वविद्यालय के दूसरे दीक्षांत समारोह में शिरकत की। दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति ने डिग्री और उपाधि पाने वाले छात्र-छात्राओं को गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया और शुभकामनाएं दी। राष्ट्रपति ने छात्रों को सफलता के लिए स्वाध्याय को जीवन में अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि व्यक्ति-निर्माण से परिवार और फिर राष्ट्र का निर्माण होता है। पतंजलि विश्वविद्यालय की सराहना करते हुए, राष्ट्रपति ने विश्वास व्यक्त किया कि यहाँ के विद्यार्थी भविष्य में स्वस्थ समाज और विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। दीक्षांत समारोह के दौरान उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे।
