नगर निगम क्षेत्र में बिना फूड लाइसेंस चल रहीं मीट की दुकानें, शिफ्ट करने की तैयारी
ब्यूरो
Posted no : 05/03/2026
हरिद्वार।
नगर निगम क्षेत्र में अवैध रूप से चल रहीं मीट की दुकानों को हटाना नगर निगम के लिए चुनौती बना हुआ है। करीब 1 साल पहले नगर निगम की ओर से शहर के बाहर दुकानों को शिफ्ट करने के लिए 58 दुकानें बना कर तैयार कर दी गई है। लेकिन ज्वालापुर क्षेत्र के मोहल्ला कस्साबान और बकरा मार्केट में आपसी साठगांठ कर धड़ल्ले से अवैध मांस बेचा जा रहा है। नगर निगम की ओर से हाल ही में किए गए सर्वे में इस क्षेत्र में 60 से 70 दुकान संचालित हो रही हैं। जिन में से 40 दुकानों के पास फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट का लाइसेंस तक नहीं है। नगर निगम हरिद्वार के उप नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी जल्द इन दुकानों को आबादी क्षेत्र से बाहर शिफ्ट किए जाने की बात कह रहे हैं।
