अवैध खनन में शामिल थे पुलिसकर्मी, मुख्यमंत्री के निर्देश पर 6 सस्पेंड हुए

अवैध खनन में शामिल थे पुलिसकर्मी, मुख्यमंत्री के निर्देश पर 6 सस्पेंड हुए

ब्यूरो

Posted no : 13/03/2026

देहरादून।
राज्य में कानून व्यवस्था को लेकर सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सख्त कार्रवाई की गई है। अवैध खनन से संबंधित एक ऑडियो सामने आने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर हरिद्वार जिले की इकबालपुर पुलिस चौकी मेंx तैनात पूरे स्टाफ को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

इकबालपुर क्षेत्र में अवैध खनन से जुड़े मामले में पुलिसकर्मियों की भूमिका संदिग्ध पाए जाने पर ये कार्रवाई की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए SSP हरिद्वार नवनीत सिंह द्वारा तत्काल निर्णय लेते हुए चौकी प्रभारी सहित पूरी चौकी के छह पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है तथा मामले की विस्तृत जांच SP देहात को सौंपी गई है।

निलंबित किए गए पुलिसकर्मियों में SI नवीन सिंह चौहान (चौकी प्रभारी इकबालपुर), HC विरेन्द्र शर्मा, HC हरेन्द्र, कांस्टेबल विपिन कुमार, कांस्टेबल देवेश सिंह तथा कांस्टेबल प्रदीप शामिल हैं।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा है कि राज्य में अवैध खनन, भ्रष्टाचार या किसी भी प्रकार की अनियमितता को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी जिन अधिकारियों पर है, यदि वही अपने कर्तव्यों में लापरवाही या अनुचित गतिविधियों में संलिप्त पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि मामले की निष्पक्ष और त्वरित जांच सुनिश्चित की जाए तथा दोषी पाए जाने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।

ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *