हरिद्वार में अपहरण की गई 2 साल की बच्ची को पुलिस ने बरामद किया, आरोपी पकड़ से बाहर
ब्यूरो
Posted no : 21/02/2026
हरिद्वार।
हरिद्वार में पुलिस ने अगुआ की गई 2 साल की बच्ची को बरामद कर लिया है। हालांकि अपहरणकर्ता पुलिस के हाथ नहीं लगा है। शुक्रवार की सुबह नगर कोतवाली क्षेत्र के तुलसी चौक के पास घाट पर सो रही एक महिला की 2 साल की बच्ची गायब मिली थी। सूचना पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और कई सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद बच्ची को ऋषिकुल चौक के पास से बरामद किया। दरअसल अपहरणकर्ता बच्ची को सड़क पर छोड़कर फरार हो गया था। बच्ची की मां भिक्षावृत्ति कर गुजर बसर करती है। एसएसपी नवनीत सिंह ने कहा कि आरोपी युवक को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
