कांवड़ यात्रा के लिए पुलिस की तैयारी, फोर्स की हुई ब्रीफिंग

कांवड़ यात्रा के लिए पुलिस की तैयारी, फोर्स की हुई ब्रीफिंग

ब्यूरो

Posted no : 08/02/2026

हरिद्वार।
हरिद्वार में शारदीय कांवड़ मेले को स्पेशल संपन्न कराने के लिए हरिद्वार पुलिस ने कमर कसली है। रविवार को कांवड मेले की ड्यूटी में लगे पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों की ब्रीफिंग की गई। एसपी सिटी ने पूरी पुलिस फोर्स को मुस्तैदी से ड्यूटी करने के निर्देश दिए। 2 फरवरी से शुरू हुई कांवड़ यात्रा 15 फरवरी तक चलेगी। जिसमें लाखों की संख्या में श्रद्धालु हरिद्वार पहुंचेंगे। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर मेला क्षेत्र को 9 जोन और 19 सेक्टर में बांटा गया है। वहीं मेले में पुलिस के अलावा पीएसी, आईआरबी, बीडीएस, एसडीआरएफ समेत तमाम सुरक्षा यूनिट लगी तैनात हैं।

ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *