पुलिस ने नकली नोट छापने वाला अंतर राज्य गिरोह पकड़ा, लाखों के नकली नोट बरामद

पुलिस ने नकली नोट छापने वाला अंतर राज्य गिरोह पकड़ा, लाखों के नकली नोट बरामद

ब्यूरो

Posted no : 12/07/2026

हरिद्वार।
हरिद्वार में पुलिस ने जाली नोटों के एक बड़े अंतरराज्यीय नेटवर्क को ध्वस्त करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने देश की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचा रहे गिरोह के 2 सदस्यों को गिरफ्तार करते हुए अभियुक्तों के पास से 1 लाख 10 हज़ार के मूल्य के 500-500 के नकली नोट बरामद किए हैं। बीती 6 जुलाई को पुलिस ने नगर कोतवाली क्षेत्र से करीब 84 हजार 500 की के मुख्य के नकली नोटों के साथ 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इन आरोपियों से कड़ी पूछताछ के बाद पुलिस को पंजाब से ये नेटवर्क संचालित किए जाने की जानकारी मिली थी।

जिसके बाद एसएसपी के निर्देश पर नगर कोतवाली पुलिस की टीम पंजाब पहुंची और आरोपियों को गिरफ्तार किया। प्रकरण के बारे में जानकारी देते हुए हरिद्वार के एसपी सिटी अभय सिंह ने बताया कि अभियुक्तों के पास से पुलिस को नकली नोटों के अलावा प्रिंटर और कागज भी बरामद हुआ है। यह अभियुक्त कुछ असली नोटों के बीच में नकली नोट रखकर बाजार में चला रहे थे।

ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *