हरिद्वार।
मध्य प्रदेश के जबलपुर में बहुचर्चित रहे दोहरे हत्याकांड की नाबालिक आरोपी लड़की हरिद्वार से पकड़ी गई है। नाबालिक आरोपी हरिद्वार नगर कोतवाली क्षेत्र में हर की पैड़ी के पास स्थित एक होटल में अपने बॉयफ्रेंड के साथ रुकी हुई थी। चैकिंग के दौरान पुलिस ने नाबालिक लड़की को हिरासत में लिया है। हालांकि उसका बॉयफ्रेंड मुकुल सिंह फरार हो गया है। हरिद्वार के एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने जानकारी दी की आरोपी के मिलने की पुष्टि होने के बाद जबलपुर पुलिस को सूचना दे दी गई है। पुलिस टीम के पहुंचने के बाद लड़की को उनके सुपुर्द किया जाएगा।

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश के जबलपुर में मार्च महीने में पिता और पुत्र की निर्मम हत्या हो गई थी। दोहरे हत्याकांड में नाबालिक लड़की द्वारा प्रेमी के साथ मिलकर अपने पिता और छोटे भाई की हत्या किए जाना सामने आया था। जबलपुर पुलिस लगातार दोनों आरोपियों की तलाश में डटी हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *