हरिद्वार।
हरिद्वार में कुछ ट्रैवल एजेंट चार धाम यात्रा का फर्जी रजिस्ट्रेशन करने का झांसा देकर श्रद्धालुओं की आस्था के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। हरिद्वार पुलिस ने शुक्रवार को शहर से लेकर देहात तक कई जगहों पर छापेमारी कर फर्जीवाड़ा कर रहे कई लोगों को गिरफ्तार किया है।

चेकिंग के दौरान चार धाम यात्रियों से फर्जी रजिस्ट्रेशन पाए जाने पर पुलिस ने हरिद्वार नगर कोतवाली, कनखल थाना, ज्वालापुर कोतवाली, मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में कई जगहों पर छापेमारी की और चार धाम यात्रा के लिए फर्जी रजिस्ट्रेशन तैयार कर रहे कई ट्रैवल एजेंटों को पकड़ा।

पुलिस की कार्रवाई से ट्रैवल एजेंसी संचालको में हड़कंप मचा हुआ है। एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने बताया की पुलिस ने अब तक अलग-अलग थानों में कुल आठ मुकदमे दर्ज कर लिए हैं। पुलिस लगातार पूरे रैकेट को खंगालने और फर्जीवाड़ा करने वाले एजेंटो की धर पकड़ में लगी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *