दिव्य कला मेले में लोगों को भा रहे ‘कालेश्वर महादेव मानव सेवा ट्रस्ट’ के उत्पाद
ब्यूरो
Posted no : 23/02/2026
देहरादून।
देहरादून के रेंजर्स ग्राउंड में NDFDC के सहयोग से ‘दिव्य कला मेला’ आयोजित हो रहा है। मेले का उद्घाटन उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह द्वारा किया गया। राज्यपाल ने दिव्यांगजनों द्वारा तैयार किए गए उत्पादों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।
इस मेले में देशभर से आए दिव्यांग उद्यमियों और कारीगरों ने अपने स्टॉल्स लगाए हैं। मेले के मुख्य आकर्षणों में हस्तशिल्प उत्पाद, बारीकी से तराशे गए हस्तशिल्प और पारंपरिक कलाएँ शामिल है।
“कालेश्वर महादेव मानव सेवा ट्रस्ट” द्वारा मेले में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया गया है। संस्था के स्टॉल पर दिव्यांगजनों द्वारा विशेष रूप से तैयार किए गए जूट बैग्स की प्रदर्शनी लगाई गई है, जो अपनी मजबूती और डिजाइन के कारण आगंतुकों को बेहद पसंद आ रहे हैं।
यह मेला केवल प्रदर्शनी तक सीमित नहीं है, बल्कि दिव्यांगजनों के लिए स्किल डेवलपमेंट ट्रेनिंग और रोजगार के सुनहरे अवसरों का एक बड़ा मंच बनकर उभरा है। प्रशासनिक अधिकारियों का एक बड़ा दल भी समय-समय पर मेले में पहुंचकर दिव्यांग साथियों का मनोबल बढ़ा रहा है।
यह भव्य मेला 21 फरवरी 2026 से शुरू होकर 1 मार्च 2026 तक चलेगा। देहरादून और आसपास के क्षेत्रों के निवासी इस मेले में पहुंचकर दिव्यांग कलाकारों का उत्साहवर्धन कर सकते हैं और उनके द्वारा बनाए गए स्वदेशी उत्पादों की खरीदारी कर ‘वोकल फॉर लोकल’ के संकल्प को मजबूत कर सकते हैं।
