सटीक साबित हुई पंडित पवन पंत की भविष्यवाणी, मजदूरों के रेस्क्यू को लेकर सोशल मीडिया पर की थी पोस्ट
ब्यूरो
Posted no : 29/11/2023

उत्तरकाशी।
सिलक्यारा टनल में फंसे 41 मजदूर को लेकर हरिद्वार के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित पवन पंत द्वारा की गई भविष्यवाणी बिल्कुल सही साबित हुई है, दरअसल पिछले 17 दिन से सुरंग में फंसे मजदूरों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा था, आशा और निराशा रेस्क्यू किया जा रहा था,तभी दो दिन पहले पंडित पवन पंत द्वारा अपनी सोशल अकाउंट पर 72 घंटे के अंदर सभी मजदूर के सुरक्षित बाहर आने को लेकर भविष्यवाणी की गई थी, जो बिल्कुल सटीक साबित हुई है।
पंडित पवन पंत ने बताया कि उन्होंने प्रश्न लग्न लगाकर ज्योतिष के माध्यम से गणित निकला था ।उसके बाद उन्होंने दो दिन पहले अपने सोशल अकाउंट पर 72 घंटे के भीतर मजदूरों के सुरक्षित बाहर आने की भविष्यवाणी की थी। जो सही साबित हुई है।
पंडित पवन पंत ने बताया कि उत्तराखंड देवभूमि है यहां के कण कण में देवताओं का प्रभाव है, बाबा बौख नाग देवता वहां इष्ट देवता है जो अपना प्रभाव दिखा रहे थे कि मेरा मंदिर बनवाओ और उन्होंने अपने मंदिर को विश्व व्यापी बनवाया, इष्ट देवता कभी किसी का बुरा नहीं करते हैं, उनके ही आशीर्वाद से सभी मजदूर सकुशल बाहर निकले, उन्होंने कहा कि देवताओ की मर्जी के बिना कुछ भी नहीं होता है।
पंडित पवन पंत ने सुरंग से निकले सभी श्रमिको, उनके परिजनों व रेस्क्यू में लगी सभी टीम व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बधाई ,शुभकामनाए दी है l
