गुरु पूर्णिमा पर भाजपा नेता-विधायक साधु संतों की करेंगे चरण वंदना, जानिए


ब्यूरो
Posted no : 09/07/2025
हरिद्वार।
बृहस्पतिवार को गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया जाएगा। जिसमें धर्मनगरी हरिद्वार के तमाम आश्रम अखाड़ों और मठों में गुरु पूजन के कार्यक्रम आयोजित होंगे।भारतीय जनता पार्टी भी इस बार गुरु पूर्णिमा पर विशेष कार्यक्रम आयोजित कर रही है। जिसमें पार्टी के पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि आश्रम और मठों में जाकर साधु संतों से आशीर्वाद लेंगे।
भाजपा जिला अध्यक्ष और अन्य भाजपा नेताओं ने साधु-संतों से मुलाकात कर कार्यक्रम की जानकारी दी। भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने जानकारी दी की इस बार भाजपा राष्ट्रीय स्तर पर गुरु पूर्णिमा को विशेष पर्व के रूप में मना रही है।