हरिद्वार।
नगर निकाय चुनाव में वोटरों को अपने पक्ष में करने के लिए नेता तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। हरिद्वार के लक्सर में भाजपा के पूर्व विधायक ने लोगों से भाजपा को वोट देने के लिए उन्हें मां की कसम दे डाली। पूर्व विधायक संजय गुप्ता लक्सर से अध्यक्ष पद के भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र चौधरी के समर्थन में लोगों से वोट मांग रहे थे। इस दौरान उन्होंने लोगों से अपील की कि आप सबको अपनी मां की कसम है। सभी लोग देवेंद्र चौधरी को ही वोट दें। लोगों को कसम खिलाकर वोट मांगने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर भी शेयर किया जा रहा है।
