हरिद्वार।
उत्तराखंड में चल रहे नेशनल गेम्स के कबड्डी खेल में उत्तराखंड को कबड्डी की टीमों से निराशा मिली है। हरिद्वार के रोशनाबाद स्थित स्टेडियम में चल रहे कबड्डी के मैच में महिला और पुरुष दोनों टीमें तीसरे दिन लगातार हारी हैं। जिसके चलते दोनों टीमें सेमीफाइनल से बाहर हो गई हैं। शनिवार को कबड्डी का सेमीफाइनल और रविवार को फाइनल मैच होगा। शुक्रवार को हुए मैच में उत्तराखंड की महिला टीम हिमाचल से और पुरुष टीम हरियाणा से काफी अंतर से हारी। हरिद्वार के रोशनाबाद स्टेडियम में इसके अलावा हॉकी और कुश्ती की खेल प्रतियोगिताओं का भी आयोजन होना है।
