हरिद्वार।
महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद के मोहम्मद पर दिए बयान के बाद नरसिंहानंद के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले लोगों पर हरिद्वार पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। शुक्रवार और शनिवार को जिले भर में कई जगहों पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने यति नरसिंहानंद के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर भड़काऊ नारेबाजी की थी।

जिसके बाद पुलिस ने ज्वालापुर, सिडकुल, कलियर और लक्सर कोतवाली में सैकड़ो लोगों के खिलाफ हेट स्पीच, सड़क जाम करने और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल का कहना है कि वीडियो और तस्वीरों के जरिए प्रदर्शनों में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है। आरोपियों के चिन्हित होने के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

आपको बता दें कि यति नरसिंहानंद ने पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी की थी। जिसको लेकर मुस्लिम समुदाय के लोगों में रोष देखा जा रहा है। इस मामले में यूपी के गाजियाबाद में यति नरसिंहानंद के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *